|
|
|
| होम >> कोर्पोरेट बैंकिंग >> ऋण एवं अग्रिम >> सावधि ऋण |
| |
| |
- सावधि ऋण सामान्य रूप में भूमि, भवन एवं मशीनरी के अधिग्रहण, वाहन आदि की खरीद और संयुक्त ऋण के रूप में कार्यशील पूंजीगत वित्त के साथ भी दिया जाता है ।
- सावधि ऋण औद्योगिक एवं गैर-औद्योगिक दोनों प्रकार के उधारकर्ताओं अर्थात, निर्माण/प्रक्रियात्मक/मरम्मत और व्यवसायिक/व्यापारिक गतिविधियों आदि दोनों के लिए दिया जाता है ।
- सावधि ऋण विभिन्न प्रारूपों, जैसे रूपया ऋण, विदेशी मुद्रा ऋण एवं आस्थगित भुगतान गारंटी/ स्वीकृति सुविधाएं ( बैंकों द्वारा भारत में जारी की गयी आस्थगित भुगतान गारंटी के बैंक अप के बिना विदेशी बैंकों या विदेशों में स्थित भारतीय बैंकों से प्राप्त विदेशी मुद्रा ऋण के अलावा )
- सावाधि ऋण की पुनर्भुतान अनुसूची को ऋण सेवा कवरेज अनुपात, नकदी प्रवाह और पुनर्भुतान क्षमता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा । पुनर्भुगतान आवधिक किस्तों के जरिए, परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान उचित पुनर्भुगतान होलीडे के साथ किया जाएगा ।
- सावधि ऋणों पर ब्याज दर का निर्धारण विभिन्न तत्वों जैसे परियोजना की प्रकृति, ऋण मात्रा, जोखिम दर, पुनर्भुगतान अवधि एवं ऋण की संरचना पर निर्भर करता है ।
- सावधि ऋणों के लिए प्रतिभूति स्वतः ही बैंक के सामान्य ऋण मानदण्डों के अनुसार होगी और खाते की जोखिम जानकारी पर निर्भर करेगी ।
|
|
|
|