" एक अच्छा बैंक न केवल समाज का वित्तीय हृदय होता है, बल्कि आम आदमी की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव तरीके से प्रयास करना उसकी जिम्मेदारी है "- अम्मेम्बाल सुबबाराव पै
1. अंधविश्वास और अज्ञान को दूर करना
2. पहले सिद्धांत की पूर्ति हेतु शिक्षा का प्रसार करना
3. मितव्ययिता एवं बचत की आदत विकसित करना
4. वित्तीय संस्था को न केवल समाज का वित्तीय हृदय बल्कि सामाजिक हृदय बनाना
5. ज़रूरतमंदों की मदद करना
6. सेवा और समर्पण की भावना के साथ काम करना
7. सहजीवियों के प्रति चिंता तथा परिवर्तन लाने/तकलीफ ाटं और दिक्कतों को दूर करने की दृष्टि से परिवेश के प्रति संवेदना विकसित करना.
स्थापना के मज़बूत सिद्धांत, प्रबुद्ध नेतृत्व, अनुपम कार्य-संस्कृति और बदलते बैंकिंग परिवेश में अपने आप को ढालने की अद्भुत क्षमता ने केनरा बैंक को विश्व स्तर की एक अग्रणी बैंकिग संस्था बना डाली है .
| वर्ष |
|
| 01 जुलाई 1906 |
50 प्रति शेयर के 2000 शेयरों की पूंजी और 4 कर्मचारियों के साथ केनरा बैंक हिंदू परमानैन्ट फंड लिमिटेड औपचारिक रूप से पंजीकृत किया |
| 1910 |
केनरा बैंक हिंदू परमानैन्ट फंड का केनरा बैंक लिमिटेड के रूप में नामकरण किया गया |
| 1969 |
केनरा बैंक सहित देश के 14 बडे बैंकों का 19 जुलाई को राष्ट्रीयकरण किया गया |
| 1976 |
1000 वीं शाखा का उद्धाटन किया गया । |
| 1983 |
लंदन में समुद्रपारीय शाखा का उद्धाटन किया गया
केनकार्ड (बैंक का क्रेडिट कार्ड ) शुरू किया गया । |
| 1984 |
लक्ष्मी कमर्शियल बैंक लिमिटेड के साथ विलयन |
| 1985 |
इंडो हांगकांग इंटरनेशनल फाइनेन्स लिमिटेड की कमीशनिंग |
| 1987 |
केनबैंक म्युचुअल फंड एवं केनफिन होम्स की शुरुआत |
| 1989 |
केनबैंक वेन्चर कैपिटल फंड प्रारंभ किया गया |
| 1989-90 |
केनबैंक फैक्टर्स लिमिटेड , फैक्टरिडग अनुषंगी की शुरूआत । |
| 1992-93 |
" अच्छी बैंकिंग " के दिशानिर्देशी सिद्धांतों से जुडने वाला और उन्हें अपनाने वाला प्रथम बैंक बना |
| 1995-96 |
बेंगलूर में अपनी एक शाखा के लिए आई एस ओ 2002 प्रमाणन प्राप्त करने वाला प्रथम बैंक बना |
| 2001-02 |
विशेष तौर पर महिला ग्राहकें की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेंगलूर में "महिला बैंकिंग शाखा" खोली गई जो अपनी तरह की पहली शाखा है । |
| 2002-03 |
बैंक का प्रथम आई पी ओ |
| 2003-04 |
इंटरनेट और मोबाईल बैंकिंग की शुरुआत |
| 2004-05 |
100% शाखा कम्प्यूटरीकरण |
| 2005-06 |
बैंकिंग सेवा के 100 वें वर्ष में प्रवेश
चुनिंदा शाखाओं में क कोर बैंकिंग समाधान की शुरुआत
राष्ट्रीयकृत बैंको में समग्र कारोबार की दृष्टि से सर्वप्रथम स्थान |
| 2006-07 |
राष्ट्रीयकृत बैंको में समग्र कारोबार की दृष्टि से अपने सर्वप्रथम स्थान को बनाए रखा ।
बीमा और आस्ति प्रबंधन में दो संयुक्त उपक्रमों की आरंभ करने के लिए बडी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ( क्रमश: एच.एस.बी.सी.[एशिया -पसफिक] होल्डिंग और रोबेको ग्रूप एन.वी.) के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये । |
| 2007-08 |
नई ब्रैन्ड पहचान का आरंभ
बीमा व आस्ति प्रबंधन संयुक्त उपक्रमों का निगमन
" ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल " का आरंभ
" कॉल सेंटर " का आरंभ
बासेल II नई पूँजी पर्याप्तता ढाँचे में बदलना |
| 2008-09 |
बैंक का कुल कारोबार 3 लाख करोड के पार
शांघाई में बैंक की तीसरी विदेशी शाखा का उद्घाटन । |
| 2009-10 |
बैंक का कुल कारोबार 4 लाख करोड के पार
बैंक का निवल लाभ 3000 करोड के पार
बैंक की शाखा नेटवर्क 3000 के पार |
| 2010-11 |
बैंक का कुल कारोबार 5 लाख करोड के पार । बैंक का निवल लाभ 4000 करोड के पार । 100% कोर बैंकिंग समाधान से युक्त । लीसेस्टर में बैंक की चौथी विदेशी शाखा का तथा यू.ए.ई. के शारजाह में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन । बैंक क्यू.आई.पी. के माध्यम से 1993 करोड प्राप्त की । क्यू.आई.पी के बाद सरकार का धारण कम होकर 67.72% हुआ । |