CanaraBank Logo   गुरुवार, 17 मई 2012  |   भाषा चुनेंarrowdown  |  मुख्य समग्री को वापस जाएं    Twitter  टोलफ्री 1800 425 0018
  होम  |   हमारे बारे में  |   घोषणाएं  |   कैरियर  |   हमसे संपर्क करें   |  साईट मैप  
Search
spacer
वैयक्‍तिक बैंकिंग bullet
कोर्पोरेट बैंकिंग bullet
अनिवासी भारतीय बैंकिंग bullet
इंटरनेट बैंकिंग bullet
प्राथमिकता साख अनुभाग bullet
 
अनिवासी भारतीय बैंकिंग  
spacer
शीघ्र प्रवेश
Interest Rates ब्याज दरें
Product Enquiry उत्पाद पूछताछ
Contact us हमसे संपर्क करें
Tools & Calculators संगणक
Locators लोकेटर्स
Service Charges सेवा प्रभार
Download Center डाउनलोड केन्द्र
Do Not Call Registry कॉल न करें रजिस्ट्री
Mortgaged Asset Sale बंधक आस्ति विक्रय
other Links अन्य कडियाँ
 
Leftnavbotbg
 
होम >> अनिवासी भारतीय बैंकिंग >> विप्रेषण सुविधाएं
 
 

इसेअनिवासी भारतीय बैंकिंग शीर्ष के अधीन – विप्रेषण सुविधा उपशीर्ष में एक मद के रूप में लिया जाए।

लॉक बाक्स सेवा ( संयुक्त राज्य अमरीका में रहनेवाले अनिवासी भारतियों के लिए शीघ्र चेक वसूली हेतु )

जमापर्ची डाउनलॉड करने हेतु यहाँ क्लिक करें ।(Deposit slip to be provided here)

विशिष्टताएं :

  • संयुक्त राज्य अमरीका में रहनेवाले अनिवासी भारतीयों के दीर्घ कालीन आकांशाओं को पूरा करने कि दिशा में एक और कदम।

  • 3000से अधिक सुदृढ शाखा नेटवर्क के माध्यम से भारत में किसी भी स्थान पर चेक द्वारा विप्रेषण सुगम व शीघ्र प्रदान करना।

  • भारत में चेक भेजने तथाः उसे पुनः संयुक्त राज्य अमरीका वापस भेजने की आवश्यक्ता नहीं है।

  • चेक वसूली न्यूनतम दर पर, संयुक्त राज्य अमरीका में ही चेक की उगाही अत्यल्प लागत में वर्तमान चेक वसूली पद्धति से शीघ्र तथा वयर अंतरण लागत से कम मूल्य पर किया जा सकता है

  • भारत में केनरा बैंक खाते में भारतीय रुपयों में आगम प्राप्त करने हेतु या विदेशी मुद्रा में विदेशी मुद्रा अनिवासी खाता खोलने हेतु आपको सिर्फ संयुक्त राज्य अमरीका में बैंक ऑफ अमरीका के स्थानिय पॉस्ट बॉक्स में आपका व्यक्तिगत चेक जमा करना है ।

लॉकर बाक्स सेवा में निम्नांकित फायदें हैः

  • विप्रेषण का आसान तरीका             अनिवासी ग्राहक विप्रेषक अपने नज़दीकी पॉस्ट ऑफिस से चेक भेज सकता है।

  • शीघ्र                                                 लिखत के पारगमन को पूर्णतय खत्म, जिससे समय की बचत हेती है।

  • विस्तार नेटवर्क                                भारत में3000 से अधिक किसी भी शाखा में राशि का अंतरण

  • विनिमय दर                                    आकर्षक विनिमय दर

आपको केवल :

  • संयुक्त राज्य अमरीका के किसी भी स्थानीय शाखा पर"केनरा बैंक" के पक्ष में चेक आहरित करना है।

  • "जमा पर्ची" पर क्लिक कर जमा पर्ची डाऊन लॉड करें तथा उसे भरने के पश्चात प्रिंट ले कर चेक के साथ संलग्न करें।

  • चेक"जमा पर्ची" के साथ निम्नांकित पते पर भेजें:

अगर फस्ट क्लास मेल से भेजा रहा हो तो :

केनरा बैंक

पोस्ट बोक्स846286

डलास, टेक्सस75284-6286, संयुक्त राज्य अमरीका

अगर कुरियर द्वारा प्रेषित हो तो ( फेडेक्स , डीएचएल ,यूपीएस तथा अन्य स्थानीय कुरियर )

बैंक ऑफ अमेरिका लॉक बॉक्स सर्वीस

लॉक बॉक्स846286

1950 एन, स्टेमोणस फ्रीवे,स्यूट5010

डलास, टेक्सस75207, संयुक्त राज्य अमरीका

यह कैसे काम करता है:

  • आपके द्वारा संयुक्त राज्य अमरीका में जमा किया गया चेक हमारी और से बैंक ऑफ अमरीका द्वारा स्थानीय समाशोधन में प्रस्तुत किया जाएगा।

  • बैंक ऑफ अमरीका के प्रोसेसिंग केन्द्र में चेक प्राप्त होने के तीन कार्य दिवस के अन्दर हमारे खाते में अस्थायी जमा दिया जाएगा।

  • बैंक ऑफ अमरीका द्वारा हमारे खाते में जमा किये जाने के10 कार्य दिवस के कूलिंग अवधि के बाद लाभार्थी के खाते में जमा किया जाएगा।

बहुधा पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

01. "लॉक बाक्स" सुविधा क्या है?

उत्तर: अब तक संयुक्त राज्य अमरीका से विप्रेषक भारत को चेक वसूली हेतु भेजने पर बैंकर को उसे उगाही हेतु अमरीका वापस भेजना पड़ता था।"लॉक बाक्स" सुविधा लिखत के भेजने-प्राप्त करने के समय को समाप्त कर देता है। ग्राहक सिर्फ जमा पर्ची भर कर"बैंक ऑफ अमरीका" के स्थानीय शाखा को उसे भेजना मात्र पर्याप्त होगा।

 

02.पात्रता क्या है?

उत्तर: प्रेषक का हिताधिकारी का बैंक में खाता होना चाहिए तथा अपने ग्राहक को जानिए दिशानिर्देश को पूरा किया होना चाहिए।

 

03.ग्राहक को इस सुविधा से क्या लाभ मिलेगा?

उत्तर:पारवहन अवधि, अर्थात् भारत को चेक भेजना तथा उसे संग्रह हेतु संयुक्त राज्य अमरीका को पुनः भेजना तथा उसे भारत तथा पुनः भारत से संयुक्त राज्य अमरीका को भेजने में लगने वाले खर्च में भी बचत होगा।

 

04. लागत कितना होगा?

उत्तर:राशि का लिहाज किये बिना प्रति लिखत पर यूएसडी8.00*। चेक वापस होने कि स्थिति में प्रति लिखत पर यूएसडी10.00।

*अगर राशि हमारे बैंक में विदेशी मुद्रा अनिवासी खाते के रूप में जमा किया गया हो तो प्रभार में छूट दिया जा सकता है।

 

05. भारत में निधि अंतरण करने का कोई मौद्रिक सीमा है क्या?

उत्तर: अंतरण करने का कोई मौद्रिक सीमा नहीं है।

 

06. क्या इसके उपयोग हेतु हमारा(अनिवासी भारतीय का) केनरा बैंक में खाता होना जरूरी है?

उत्तर: खाता होना अपेक्षित नहीं है, तथापि हिताधिकारी का बैंक में खाता होना चाहिए तथा अपने ग्राहक को जानिए दिशानिर्देश को पूरा किया होना चाहिए।

 

07. अनिवासी भारतीय किस मुद्रा में पैसा भेज सकता है?

उत्तर: अनिवासी भारतीय केवल यूएसडी में ही पैसा भेज सकता है।

 

08. हिताधिकारी को निधि के उपयोग में कितना समय लग सकता है?

उत्तर: सामान्यतः10 कार्य दिवस, बैंक ऑफ अमरीका के समाशोधन केन्द्र में चेक प्राप्त होने के3 दिनों के अन्दर बैंक ऑफ अमरीका निधि उपलब्ध कराता है। बदले में हमारा बैंक10 कार्य दिवसों में जमा उपलब्ध कराता है(बैंक ऑफ अमरीका द्वारा हमारे खाते में जमा के तिथि से)।

 

09. इस सुविधा के द्वारा चेक भेजने हेतु कौनसी सूचनाएं होनी चाहिए?

उत्तर: हिताधिकारी का नाम, उनका13 अंकों का खाता संख्या, उस शाखा का नाम जहां खाता है।

 

10. चेक भेजने से पूर्व प्रेषक को किन बातों की जांच करनी चाहिए?

उत्तर: जांच कर लें कि क्या चेक पर निम्नांकित जानकारी दी गई हैः

  • हिताधिकारी का नाम अर्थात् केवल केनरा बैंक ही लिखें।

  • चेक की तिथि स्थानीय रूप से मान्य अनुसार(mm/dd/yy)।

  • राशि अंको तथा अक्षरों तथा हस्ताक्षर।

  • संयुक्त राज्य अमरीका के खाते पर यूएसडी में ही चेक आहरित करें।

  • चेक की राशि तथा अन्य ब्यौरा का जमा पर्ची से मेल हो।

  • अपने बैंकर को चेक प्रस्तुत करने से पूर्व सुनिश्चित करें कि खाते में पर्याप्त राशि है।

 

11.चेक को कहां भेजा जाए?

उत्तर: पूर्णरुप से भरा गया चेक को जमा पर्ची के साथ निम्नांकित पते पर भेजें:

अगर फस्ट क्लास मेल से भेजा रहा हो तो:

केनरा बैंक

पोस्ट बोक्स846286

डलास, टेक्सस75284-6286, संयुक्त राज्य अमरीका

अगर कुरियर द्वारा प्रेषित हो तो(फेडेक्स,डीएचएल, यूपीएस तथा अन्य स्थानीय कुरियर) ।

बैंक ऑफ अमेरिका लॉक बॉक्स सर्वीस

लॉक बॉक्स846286

1950 एन, स्टेमोणस फ्रीवे, स्यूट5010

डलास, टेक्सस75207, संयुक्त राज्य अमरीका

संयुक्त राज्य के समाशोधन संबंधी कुछ जानकारी: संयुक्त राज्य के के कानून के अनुसार अदाकर्ता बैंक चेक में कोई फेरबदल होने की स्थिति में एक वर्ष के अंदर, जाली होने की स्थित में तीन वर्षों के अंदर, संयुक्त राज्य का राजकोष चेक होने की स्थिति में सात वषों के अंदर लौटा सकता है।

 
spacer
बीसीएसबीआई कूट   |    परिवाद निवारण   |    ग्राहक सूचना   |    बासेल II प्रकटन   |    सूचना का अधिकार अधिनियम   |    ब्राउसर अनुकूलता   |    साइट मैप   |    प्रत्याख्यान
  कॉपी अधिकार © 2011 केनरा बैंक  समस्त अधिकार आरक्षित  आई ई 6.5 व ऊपर तथा 1024 x 768 रेसोल्यूशन में अच्छी तरह दिखाई देंगे