|
सूचीकरण:
केनरा बैंक के शेयर बेंगलूर, मुंबई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किये गये हैं।
कंपनी सचिव का पता:
कंपनी सचिव
सचिवालय विभाग
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का सचिवालय
प्रधान कार्यालय
112, जे सी रोड़,
बेंगलूर-560 002
फोन: 080-2100250
फेक्स: 080-22248831
ई-मेल: hosecretarial@canarabank.com
शेयर अंतरण एजेंट
सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार निवेशकों को शेयरों का समकालिक अंतरण-सह-विभौतिकीकरण की सुविधा रजिस्ट्रार ओर अंतरण एजेंट प्रदान करते हैं। हस्तांतरिती के नाम शेयरों का अंतरण अंतरण करने पर शेयरों के विभौतिकीकरण हेतु उनके निक्षेपागार प्रतिभागियों को पत्र प्रस्तुत करने की सूचना दी जाती है। डीमेट अनुरोध फार्म की प्राप्ति होने परशेयरों का विभौतिकीकरण किया जाता है और इलेक्ट्रोनिक मोड के ज़रिए उसकी पुष्टी भेजी जाती है। अगर 30 दिन के अंदर डीमेट अनुरोध संख्या प्राप्त नहीं होती है, तो विधिवत अंतरित किया गया शेयर प्रमाणपत्र अंतरिती को प्रषित किया जायेगा।
निक्षेपागार संबंधी ब्योरे:
विभौतिकीकरण के लिए निक्षेपागारों के नाम:
राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षेपागार लिमिटेड
केंद्रीय निक्षेपागार सेवाएं(भारत) लिमिटेड (सीडीएसएल)
बैंक शेयरों के विभौतिकीकरण के लिए जारीकर्ता कंपनी के रूप में बैंक ने राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षेपागार लिमिटेड और केंद्रीय निक्षेपागार सेवाएं(भारत) लिमिटेड के साथ करार किया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के निदेशों के अनुसार सभी वर्ग के निवेशकों द्वारा केनरा बैंक शेयरों का ट्रेडिंग विभौतिकीकृत फार्म में ही अनुमतित है।
सूचना के माध्यम:
तिमाही वित्तीय परिणाम प्रमुख अंग्रिज़ी समाचार पत्रों और बैंगलूर आधारित क्षेत्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है।
|